Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय गान में शुरुआत की जो धुन है उसे हटाया जाना चाहिए – ओली

 

काठमांडू, २२ चैत –

नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा है कि राष्ट्रीय गान में शुरुआत की जो धुन है उसे हटाया जाना चाहिए ।
अखिल नेपाल पिछड़ा वर्ग (ओबिसी) महासङ्घ के प्रथम महाधिवेशन का आज वीरगञ्ज में उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्वप्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि राष्ट्रीय गान के आगे जो शुरु में धुन बजाई जाती है उसे हटाकर शब्द के धुन का रखना चाहिए । “राष्ट्रीय गान की शुरुआत भी शब्द के धुन से ही होनी चाहिए और अंत भी शब्द के ही धुन से होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि हमारे अभी के राष्ट्र गान में शब्द शुरु होने से पहले जो धुन रखा गया है वह ठीक नहीं है । उसे ठीक कर शब्द के धुन से शुरु करना चाहिए । मैं इसके लिए सरकार से आग्रह करता हूँ ।”

यह भी पढें   मुंबई विश्वविद्यालय के 170 वें स्थापना दिवस पर हिंदी विभाग ‘उत्कृष्ट विभाग’ पुरस्कार से सम्मानित

उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक कुरीतियों और विकृतियों को हटाने के लिए सामाजिक अभियान चलाना चाहिए । इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए ओबिसी महासङ्घ के अगुवाइ में होने वाले सामाजिक अभियान में अपनी पार्टी की ओर से भरपुर सहयोग करने की भी बात कही । अपनी पार्टी के लक्ष्य को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबी अंत करके देश को समृद्ध बनाना ही उनकी पार्टी का लक्ष्य है ।
वीरगञ्ज स्थित टाउन हॉल में शुरु हुए ओबिसी महासङ्घ का महाधिवेशन कल तक चलने की बात आयोजकों ने बताई है ।

यह भी पढें   सरकार की नियत सही है –सभापति लामिछाने 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *