Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोसी प्रदेश सरकार ने किया १० खिलाडि़यों का सम्मान

 

काठमांडू, २३ चैत –

कोसी प्रदेश सरकार ने क्रिकेटर ललित राजवंशी, दीपेश कँडेल के साथ विभिन्न राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने वाले १० खिलाडियों को पुरस्कृत किया है । बुधबार प्रदेश सरकार ने कोसी के १० खेलाडी को नगद सहित पुरस्कृत किया है । क्रिकेटर दीपेश कँडेल और ललित राजवंशी को नगद १ लाख ११ हजार १ सौ ११ रूपया सहित सम्मानपत्र प्रदान किया है । अल्ट्रा दौड धाविका डेनिशा राई को १ लाख रूपया सहित सम्मानपत्र से सम्मान किया है । १८वें मुवाँथाई च्याम्पियन सिप में कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी डेनिका राई को २५ हजार नगद तथा रजत पदक प्राप्त करने वाले संजय राई को ३० हजार नगद सहित सम्मानपत्र प्रादन किया है ।
इसी तरह गत फागुन चितवन में किए गए आयोजन में जुनियर एथलेटिक्स खेलकुद प्रतियोगिता में हाइजम्प में प्रथम होने वाले सागर यादव को २५ हजार, ३ हजार मीटर में दूसरे और १५ सौ मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी निमा जिसी को १५ हजार, पूजा चौधरी, राजु चौधरी तथा अंशु मण्डल को ५ हजार रूपया नगद और सम्मानपत्र से सम्मानित किया है ।
खिलाडि़यों को कोसी प्रदेश के मुख्यमन्त्री हिक्मतकुमार कार्की, समाजिक विकास मन्त्री बुद्धिकुमार राजभण्डारी आदि ने नगद, सम्मानपत्र तथा दोशाला प्रदान किया था ।

यह भी पढें   आज सातों प्रदेश में बारिश की संभावना

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *