Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जलेश्वर नगर पालिका एवं सम्पूर्ण बोर्डर बासी द्वारा प्रशासन के क्रियाकलाप के विरोध में ज्ञापन पत्र बुझाया गया

 

नवीन कुमार नवल, जलेश्वर, महोत्तरी ।  महोत्तरी जिला मुख्यालय जलेश्वर नगर सहित सम्पूर्ण बोर्डर वासी प्रशासन द्वारा दैनिक जीवन यापन हेतु उपयोग में आने वाले सामग्री लाने पर काफी असर पड़ रहा है, जबकि दोनों देश के साथ बेटी _रोटी का संबद्ध है।
महीनों से परेशान सम्पूर्ण नगर क्षेत्र वासी वर्षों से दैनिक उपभोग, विवाह, ब्रत,पूजापाठ श्राद्ध आदि कर्मों में सभी समान का आना जाना लगा रहता था,लेकिन कुछ दिनों से सभी काफी असर पड़ता जा रहा है, इसी को ध्यान में रखकर जलेस्वर नगर प्रमुख सुरेश साह सोनार,के सानिध्य में उद्योग वाणिज्य संघ,सहित सभी प्रमुख पार्टी प्रतिनिधि तथा व्यापारी बुद्धिजीवी, नागरिक समाज द्वारा प्रधान मंत्री जी के सचिवालय, काठमांडू, मार्फत सी. डी. ओ तथा एस. पी. को ज्ञापन पत्र बुझा कर,5 सदस्यीय समिति प्रधान मंत्री कार्यालय में वार्ता के लिए गए हैं। देखना है कि इसका कितना प्रभाव पड़ता हैं ये आने वाले वक्त ही बताएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com