Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-चीन बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए सहमत

 

काठमान्डू

नेपाल और चीन ने मंगलवार को हिमालयी देश में बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए विवादास्पद बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत चीनी सरकार द्वारा घोषित की गई परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए समझौता किया है।  चीनी सरकार ने 2018 और 2019 में बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत नेपाल में कई प्रोजेक्ट चालू करने का एलान किया था।

यह समझौता नेपाल के नेशनल प्लानिंग कमिशन (NPC) के उपाध्यक्ष डॉ. मिन बहादुर श्रेष्ठ और चीनी के नेशनल डेवलपमेंट एंड रिफॉर्म कमीशन (NDRC) के उपाध्यक्ष चोंग लियांग के बीच एक बैठक के दौरान हुआ ।

यह भी पढें   महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज* *16 जून 2026* *भरतपुर, चितवन: नारायणी नदी के तट पर योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पक्षों ने चीनी सरकार द्वारा घोषित विभिन्न कार्यक्रमों और परियोजनाओं को लागू करने पर चर्चा की और पहले से तय योजना के अनुरूप अहम कनेक्टिविटी परियोजनाओं में तेजी लाने पर जोर दिया।

बीजिंग में हुई बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने नेपाल और चीन की सरकारों द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर व्यापक चर्चा की।  चीन, नेपाल के साथ अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए  बड़ा निवेश कर रहा है। सोमवार को नेपाल और चीन के बीच हुए बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव समझौते पर नेपाल के विदेश मंत्री एन पी सऊद ने कहा कि इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है, लेकिन इसको लागू करने के लिए चर्चा चल रही है।

यह भी पढें   नेपालगन्ज में लायन्स इन्टरनेशनल के आयोजन में १२५ लोगों ने किया रक्तदान 

उल्लेखनीय है कि नेपाल और चीन ने 12 मई 2017 को वन बेल्ट वन रोड पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसे बाद में BRI के नाम से जाना गया। यह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक प्रमुख पहल थी। BRI को 2013 में राष्ट्रपति जिनपिंग ने प्रस्तावित किया था।

इसका उद्देश्य दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया, खाड़ी क्षेत्र, अफ्रीका और यूरोप को भूमि और समुद्री मार्गों के नेटवर्क से जोड़ना है। इस समझौते का उद्देश्य ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट, रसद, ट्रांसपोर्ट नेटवर्क सिक्योरिटी और संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास को सुविधाजनक बनाना है। इसके अलावा यह रेलवे, सड़क, नागरिक उड्डयन, पावर ग्रिड, सूचना और संचार सहित सीमा पार परियोजनाओं को भी बढ़ावा देती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *