Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो महीने में एक बार फिर बढा भारतीय वाहन प्रवेश पर भंसार शुल्क

 

काठमान्डू

भारत और नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध माना जाता है।  किन्तु अब ये हालात बदल गए हैं । दोनों देश के लोग भारी संख्या में आवागमन करते हैं। भारत-नेपाल के बीच कारोबारी रिश्तो और सांस्कृतिक समावेश एक दूसरे के लिए काफी महत्वपूर्ण रखता है।

इसी बीच नेपाल आने वाली गाड़ियों पर लगने वाली परमिट शुल्क को बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद नेपाल आवागमन में जेब पर भारी असर डाल सकता है। आइए भंसार पर लगने वाली शुल्क कितना बढ़ाया गया है इससे समझते हैं।

यह भी पढें   सत्य, साहस, संस्कार और बड़ों के सम्मान से ही समाज में धर्म, न्याय और सद्भाव की स्थापना संभव है : बिमल सरार्फ

इस बढ़ोतरी के बाद जहां दोपहिया वाहनों पर 150 रूपये नेपाली रुपये चुकाने पड़ते थे, वहीं अब 500 नेपाली रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए 500 की जगह 700 रुपए चुकाने होंगे। आपको बता दें कि अब भी 2 महीनों पहले नेपाल की ओर से वाहनों पर लगने वाले भंसार में बढ़ोतरी की गयी थी। भंसार बढ़ने पर नेपाल जाना एक बार फिर महंगा हो सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले वाहनों को बुटवल और लुंबिनी तक जाने के लिए परमिट नहीं लेना पड़ता था। अब वहां जाने के लिए भी वाहन का परमिट लेना होगा। बुटवल और लुम्बिनी से आगे जाने के लिए परमिट लेना अनिवार्य था।

यह भी पढें   जीवन का असली मंत्र: खुद पर विश्वास, कर्म पर भरोसा और हर हाल में आगे बढ़ने का साहस

नेपाल कैबिनेट ने अब नए नियम को मंजूरी दे दी है, जिसे सोमवार से लागू कर दिया गया है. इसके मुताबिक, ”दोपहिया वाहनों के लिए परमिट शुल्क में 350 नेपाली रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए परमिट शुल्क में 200 नेपाली रुपये की बढ़ोतरी की गई है।’

दो माह पहले नेपाल ने दो और चार पहिया वाहनों का प्रवेश शुल्क (भंसार) बढ़ा दिया था। दोपहिया वाहनों के लिए प्रवेश शुल्क 150 रुपये नेपाली से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया, जबकि चार पहिया वाहनों का प्रवेश शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर नेपाली 600 रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढें   लुम्बिनी विकास कोष में आनी छोइङ डोल्मा की नियुक्ति के विरोध में प्रदर्शन करेगा जेनजी नागरिक अभियान

भैरहवा भंसार कार्यालय के सूचना अधिकारी युवराज भटराई के मुताबिक, “भंसार शुल्क में बढ़ोतरी के बाद परिवहन विभाग ने परमिट शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। नया नियम सोमवार से लागू हो जाएगा।” इस फैसले का असर उत्तर प्रदेश के उन ट्रांसपोर्ट पर भी पड़ेगा, जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को नेपाल ले जाते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com