Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के शेफ की मौत, घूमने के दौरान तालाब में डूबे

 

वाशिंगटन, एपी।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्राइवेट शेफ मार्था वाइनयार्ड में ओबामा के घर के पास हादसे का शिकार हो गए। दरअसल, जानकारी के मुताबिक, तफरी कैंपबेल पास एक तालाब में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

मैसाचुसेट्स राज्य पुलिस ने पुष्टि की कि जिस पैडलबोर्डर का शव सोमवार को एडगारटाउन ग्रेट पॉन्ड से बरामद किया गया था, वह वर्जीनिया के डम्फ्रीज का तफरी कैंपबेल (45) का था। कैम्पबेल को ओबामा द्वारा नियुक्त किया गया था और वह मार्था वाइनयार्ड आया था। दुर्घटना के समय ओबामा घर पर मौजूद नहीं थे। एक बयान में, पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने कैंपबेल को अपने परिवार का एक अहम हिस्सा बताया।

यह भी पढें   सात प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए उपकुलपति नियुक्त

ओबामा ने कहा, “इसलिए, जब हम व्हाइट हाउस छोड़ने के लिए तैयार हो रहे थे, हमने तफरी से हमारे साथ रहने के लिए कहा और वह उदारतापूर्वक सहमत हो गया। वह तब से हमारे जीवन का हिस्सा रहा है। हम बहुत ही दुखी हैं कि वो हमें छोड़ कर चला गया।” ओबामा ने कहा कि कैंपबेल के परिवार में उनकी पत्नी और उनके जुड़वां बेटे हैं। एक नाव से सोनार ने शव को किनारे से लगभग 100 फीट की दूरी पर लगभग 8 फीट की गहराई से बरामद कर लिया है। पुलिस ने कहा कि कैंपबेल ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *