Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक अंजेम चौधरी पर आतंकवाद से संबंधित अपराधों का आरोप

 

लंदन, एजेंसी।

कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक अंजेम चौधरी पर आतंकवाद से संबंधित अपराधों का आरोप लगाया गया है और उसे सोमवार को लंदन की अदालत में पेश किया जाएगा। चौधरी के पास ब्रिटेन और पाकिस्तान की दोहरी नागरिकता है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने 56 वर्षीय चौधरी पर रविवार को एक प्रतिबंधित संगठन की सदस्यता लेने और एक प्रतिबंधित संगठन के समर्थन में सभाओं को संबोधित करने का आरोप लगाया था।

एक प्रतिबंधित संगठन की सदस्यता के आरोप में संबंधित आतंकवाद रोधी जांच में एक कनाडाई नागरिक खालिद हुसैन (28) को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढें   झलनाथ खनाल का आरोप: चुनावी हार का मुख्य कारण दक्षिणपंथी कार्यदिशा, नीति और कार्यक्रम

दोनों व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सोमवार को कहा, ‘‘एक प्रतिबंधित संगठन की कथित सदस्यता की जांच कर रहे मेट्रोपॉलिटल पुलिस के आतंकवाद रोधी जांचकर्ताओं ने सोमवार, 17 जुलाई को पूर्वी लंदन में 56 वर्षीय एक व्यक्ति और हीथ्रो हवाई अड्डे पर 28 वर्षीय एक कनाडाई नागरिक को गिरफ्तार किया।’’

बयान में कहा गया, ‘‘उन्हें आतंकवाद रोधी अधिनियम 2000 की धारा 41 के तहत पकड़ा गया है। जांचकर्ताओं को हिरासत वारंट दिए गए, जिससे उन्हें दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों को सोमवार, 24 जुलाई तक हिरासत में रखने की अनुमति मिल गई।’’

यह भी पढें   नेतृत्व में संगठन निर्माण से लेकर निर्वाचन तक की यह यात्रा प्रशंसनीय है – गगन थापा

लंबी पूछताछ के बाद, दोनों व्यक्तियों को हिरासत में भेज दिया गया और सोमवार को उन्हें लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा। ब्रिटेन में जन्मे चौधरी विभिन्न कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े रहे हैं, जिनमें अब प्रतिबंधित इस्लामी समूह अल मुहाजिरौन भी शामिल है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *