Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय एकता अभियान द्वारा मेची-महाकाली जनसंवाद यात्रा की तैयारी तीव्र

 

काठमांडू,१० भादव । राष्ट्रीय एकता अभियान ने भादव २५ गते से होने वाली ‘मेची महाकाली जनसंवाद–यात्रा’ की तैयारी तीव्र रुप से शुरु कर दी है । तैयारी के ही क्रम में अभियान आवद्ध सदस्य शनिवार से रविवार तक जनकपुर में वैठक कर रही है । वैठक में अभियान के केन्द्रीय अध्यक्ष विनय यादव, सुरेश चौधरी, मनोज पासवान, ध्रुवनारायण साह, रामनारायण साह, संजीव झा और शिवनाथ साह को विभिन्न जिम्मेदारियां दे दी है ।
अभियान के वरिष्ठ नेता तथा सभासद बीपी यादव ने सभी का खादा से स्वागत किया । विनय यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ नेता बीपी यादव, संरक्षक सेवक सौरभनाथ जी महाराज, मधेश सम्पर्क समिति काठमांडू के संयोजक बिनोद सिंह, राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष विवेक कुशवाहा, महासचिव पप्पू यादव, केन्द्रीय सदस्य देवेन्द्र ढुंगाना, मनोज पासवान, सुरेश चौधरी एमं मनीष पुर्बे ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि – जन संवाद यात्रा देश में नई क्रान्ति लाएगी । अभियान के केन्द्रीय अध्यक्ष यादव ने ‘मुस्लिम आयोग खारीज करें या हिन्दू, बौद्ध, किराँत के साथ ही अन्य धार्मिक आयोगों का गठन करें’ की मांग करते हुए मेची–काली यात्रा करेंगे । इसके साथ ही और भी मांगे रखी जा रही है ।
यात्रा में सांस्कृतिक टोली के साथ ही मुस्लिम आयोग को क्यों खारीज करें ? या हिन्दू बौद्ध, किंरात आदि अन्य धार्मिक आयोग गठन क्यों करें ? इन बातों को भी ध्यान दिया गया है । अभियानियों का कहना कि इस विषय में साहित्य, पर्चा, पोस्टर, स्टिकर इत्यादि होने और इस से व्यापक जन जागरण करने का लक्ष्य लेकर हम चल रहे हैं ।

यह भी पढें   सुदन गुरुङ पुनः गृहमंत्री...आज ही शपथ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *