Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

संस्कृति का हृदय : डा. राशि सिन्हा

 

संस्कृति का हृदय

मानवानुभूति की कल्पना में
जीवन-दृष्टि से जनित
सरित-प्रवाह सी गतिशील
संस्कृति

संपूर्ण संकुचित सीमाओं को तोड़
सहज , स्वाभाविक स्वतंत्र चलायमान
संस्कृति
संपूर्ण समुदाय के मानसिक क्षितिज
मूल्य-व्यवस्था को विकसित कर
मानवीय एकात्मकता का अनुभव कराती
संस्कृति

तेरे व्यावहारिक पारिस्थितिक ढांचे
अस्तित्व के पारंपरिक मानदंड
में यह विलोपन कैसा !
संस्कृति, कुछ तो बोल
बोल न !

तेरे विस्तृत फलक जिस पर
देवत्व और मनुष्यत्व दोनों
सात्विक रूप से विचरते थे

यह भी पढें   मंत्रियों द्वारा ही संसदीय मर्यादा और नियमावली का उल्लंघन किया जा रहा है – ऐनबहादुर महर

तेरी पाठशाला में जहां सभी को
उल्लास में संयम, विपत्ति में धीरज
निर्धारण के पाठ मिलते थे

आज तेरी स्थिर -अस्तित्व- शाश्वतता
जीवंत तत्वों की संतुलित सृजन-क्षमता
तेरी समृद्ध- सशक्त दीवारों पर
यह दरकती लकीरें कैसी
संस्कृति कुछ तो बोल
बोल न !

कहीं तेरे अस्तित्व में सन्निहित
विचारधाराओं,आधारभूत मूल्यों दृष्टिकोणों को

तेरे बहुआयामी विकसित घटकों को
अस्तगमनों के साथ विकसित विरासतों को

व्यवस्थित आध्यात्मवादी-समन्वयवादी स्वरुपों को

अन्य सभ्यता के आयामों ने
उनमें सन्निहित भौतिकवादी -व्याख्यानों ने

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – मेक्सिको की लगातार दूसरी जीत

अध्यारोपण की सेंध की चेष्टा तो नहीं की

कहीं तू
अस्तित्व -विलोपन के भय से‌
इतनी विचलित और व्यथित तो नहीं
कहीं तू
निज खंडन -विखंडन के भय से
इतनी उद्वेलित और क्लेशित तो नहीं
संस्कृति,कुछ तो बोल
बोल न !

कहीं इसीलिए तो तेरा हृदय
संत्रस्त ,वेदना ग्रस्त ,व्याकुल , पीड़ित
त्रस्त,शोक-संतप्त ,आकुल उत्पीड़ित
तो नहीं…

डा. राशि सिन्हा,
नवादा,

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *