Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीतामढी से खुलेगी वंदे भारत ट्रेन, रामायण सर्किट से जुड़ाव, नेपाल को भी होगा फायदा

 

काठमान्डू 9दिसम्बर

उत्तर बिहार वालों को मिलने वाला है वंदे भारत का उपहार ।  सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। समस्तीपुर के डीआरएम ने इसका प्रस्ताव भेजा है। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल अब इस पर मुहर लगाएंगे।

उसके बाद रेलवे बोर्ड से अप्रूवल मिलने के बाद बंदे भारत ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र स्टेशन होते हुए नई दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। इसके लिए सीतामढ़ी, जयनगर, दरभंगा, सस्तीपुर स्टेशन पर जांच कर ट्रायल लिया गया है।

यह भी पढें   हिमालयन लिटरेचर फेस्टिवल में हिमालिनी द्वारा तराई बहुभाषिक कवि सम्मेलन का आयोजन

ट्रायल की सूचना से खुशी की लहर
सीतामढ़ी से लेकर समस्तीपुर तक रेल किनारे से सारे अतिक्रमण को तेजी से खाली कराया जा रहा है, ताकि वंदे भरत ट्रेन चलाने के दौरान रास्ते में किसी प्रकार का व्यावधान उत्पन्न नहीं हो सके। ट्रायल होने की सूचना मिलने के बाद सीमावर्ती इलाके के लोगों को काफी खुशी है।

महज छह घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर
यह ट्रेन मात्र छह घंटे में दिल्ली की यात्रा पूरी कराएगी। अभी दिल्ली जाने के लिए 22 से 24 घंटे ट्रेन में बिताना पड़ता है। सीतामढ़ी से यह ट्रेन चलने पर पर्यटन का बढ़ावा मिलेगा। इस ट्रेन के चलने से रामायण सर्किट से जुड़ाव होगा। सीतामढ़ी आने वाले पर्यटक माता जानकारी की जन्मभूमि से लेकर भगवान राम के ससुराल तक धार्मिक भ्रमण कर आनंदित होंगे। इस से नेपाल के पर्यटन को भी मिलेगा बढावा ।

यह भी पढें   भारत सरकार की सहायता से रौतहट के श्री प्राथमिक विद्यालय में नए भवन का शिलान्यास

सीतामढ़ी से सुबह साढ़े आठ बजे खुलेगी वंदे भारत
सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की रुट भी तय कर दी गई है। सुबह साढ़े आठ बजे चलाने का प्रस्ताव दिया गया है। रेलवे बोर्ड और क्रिस की मंजूरी मिलने के बाद इस ट्रेन का नंबर के साथ क्रिस में फिडिंग कर दी जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *