Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज और रक्सौल ट्विन सिटी के रूप में विकसित हो, यह जरूरी है : मेयर राजेशमान सिंह

 

वीरगंज मार्च १७

राजेशमान सिंह, फाईल तस्वीर

वीरगंज उप महानगर पालिका के मेयर राजेश मान सिंह के साथ रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की एक बैठक शहर के बैंक रोड में हुई। जिसमे रक्सौल वीरगंज के बीच आसान आवाजाही नागरिक और लोकल व्यापार के मद्देनजर कठिनाइ‌यों को दूर कर जरूरी सुविधा में इजाफा के साथ  नेपाल-भारत के मैत्रीपूर्ण रिश्तों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही वीरगंज और रक्सौल के व्यापारिक संगठनों की सहभागिता से रक्सौल वीरगंज के बीच बॉर्डर ट्रेड एंड बिजनेस कमेटी के जल्द गठन पर भी चर्चा हुई, ताकि, नागरिक और व्यायारिक समस्याओं के निदान में बल मिले और मिल जुल कर काम हो।

यह भी पढें   नेपाल के नए मंत्री दीपक साह ने नंगे पैर कार्यालय में प्रवेश कर संभाला पदभार

मौके पर चेंबर के रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक शिव पूजन प्रसाद के अगुवाई में महा सचिव आलोक श्रीवास्तव, सचिव राज कुमार गुप्ता समेत नगर पार्षद रवि गुप्ता, पार्षद पुत्र कमलेश कुमार, स्थानीय व्यवसाई श्याम लामा, बिट्‌टू कुमार, विक्रम कुमार, हरी ओम कुमार आदि ने सयुक्त रूप से मेयर राजेश मान सिंह को दोशाला ओढाने के साथ ही पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया और बॉर्डर का रोल मॉडल जन प्रतिनिधि बताते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान मेयर श्री सिंह ने कहा कि भारत नेपाल के बीच सदियों से अटूट रिश्ता है। वीरगंज और रक्सौल ट्विन सिटी के रूप में विकसित हो, यह जरूरी है। वीरगंज में रक्सौल ही नहीं भारत भर के लोग आए, घूमे, ठहरे इसके लिए हम लगातार प्रयासरत है। महानगर जैसा माहौल देने की कोशिश कर रहे हैं। रक्सौल वीरगज के बीच आवाजाही की कठिनाइ‌यों को दूर करने और सौंदर्याकरण करने की दिशा में पहल होगी।

यह भी पढें   अग्रगामी मोर्चा क्यों ? अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुभव से क्या सीखा जा सकता है ?-विनोदकुमार विश्वकर्मा

रक्सौल को भी इस दिशा में प्लान करने और उस पर सतत काम करने की जरूरत है, ताकि, नेपाल के लोग जब रक्सौल आए तो उन्हें ‘गुड फिल हो। उन्होंने कहा कि काठमांडू दिल्ली के साथ ही वीरगंज और रक्सौल को भी मिल जुल कर काम करने की जरूरत है, ताकि, दोनों ओर शांति, समृद्धि, विकास, बेहतरी कायम हो। इस दौरान चैबर के पदाधिकारियों ने मेयर से आग्रह किया कि मैत्री पुल के पहले नो मैन्स लैंड पर नेपाली ई रिक्शा, टैपू पड़ाव कायम होने से रक्सौल बाजार में जाम की समस्या नियत्रित हुई है। व्यापार की बेहतरी हुई है। इसको देखते हुए रक्सौल से जाने वाले ई रिक्शा और टैपू को भी नो मैन्स लैंड तक आने जाने की व्यवस्था की जाए ताकि रक्सौल बाजार, स्टेशन समेत वीरगंज से आने जाने वाले लोगों को लगेज के साथ आवाजाही में परेशानी ना उठानी पड़े। इस पर मेयर ने आश्वासन दिया कि आपसी सहमति और पहल से इस दिशा में जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com