Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस के नेताओं को चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक स्थगित

 

काठमांडू. 17मई

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड द्वारा मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के नेताओं को चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक स्थगित कर दी गई है. प्रधानमंत्री प्रचंड द्वारा शुक्रवार शाम 6 बजे प्रधानमंत्री आवास बालुवाटार में चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक स्थगित कर दी गई है.

स्थगित बैठक अब शनिवार सुबह 8:30 बजे बालूवाटार में  होगी यह जानकारी  कांग्रेस के मुख्य सचेतक रमेश लेखक  ने दी है ।

यह भी पढें   सान फ्रान्सिस्को स्थित नेपाली महावाणिज्य दूतावास में सगरमाथा दिवस मनाया गया।

गुरुवार को हुई प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद से सत्ता पक्ष और विपक्षी दल के सांसदों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, शुक्रवार सुबह से ही दोनों पक्ष अपनी-अपनी रणनीति बना रहे हैं. न्यू बाणेश्वर स्थित संसद भवन में कांग्रेस की ओर से बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में जांच कमेटी बनने तक संसद नहीं चलने देने का फैसला किया गया है.उधर, प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई सत्ता पक्ष की बैठक में संसद खोलने के मुद्दे पर चर्चा हुई.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *