Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 24 वर्षों में उत्तर कोरिया का पहला दौरा

 

एपी, सियोल।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 24 वर्षों में उत्तर कोरिया का पहला दौरा कर रहे हैं। इस यात्रा से पहले उन्होंने यूक्रेन में अपने कदमों का समर्थन करने के लिए उत्तर कोरिया का आभार जताया। पुतिन ने कहा कि दोनों देश मिलकर अमेरिका के नेतृत्व में उन पर लगाए गए प्रतिबंधों को मात देंगे।

वह दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को प्योंगयांग पहुंचे। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया की ओर से प्रकाशित एक लेख में पुतिन ने कोरियाई देश के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की सराहना की और यह वादा किया कि वे संयुक्त रूप से अनुचित और एकतरफा प्रतिबंधों का विरोध करेंगे। रूस और उत्तर कोरिया व्यापार और भुगतान प्रणाली विकसित करेंगे, जिसे पश्चिम नियंत्रित नहीं कर पाएगा।

यह भी पढें   महोत्तरी के पिपरा में फूटा आक्रोश: संघीयता और प्रांतीय व्यवस्था के पक्ष में 'जन जागरण अभियान' का शंखनाद

उत्तर कोरिया परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सख्त आर्थिक प्रतिबंधों के दबाव में है। जबकि रूस भी यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। अमेरिका का दावा है कि उत्तर कोरिया ने रूस को यूक्रेन में उपयोग के लिए बैलिस्टिक मिसाइलें और 11000 कंटेनर से ज्यादा गोला-बारूद भेजा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *