Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधि सभा के अवरोध खुलाने के लिए दलों के बीच चर्चा जारी

 

काठमांडू, भादव ३० – प्रतिनिधि सभा के अवरोध खुलाने के विषय को लेकर राजनीतिक दलों के बीच में चर्चा जारी है ।
सभामुख देवराज घिमिरे के पहल में राष्ट्रीय दल की बैठक जारी है । सिंहदरबार स्थित सभामुख के कार्यकक्ष में हो रहे इस बैठक में नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले, नेकपा माओवादी केन्द्र, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी और राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के प्रमुख सचेतक –सचेतकों की उपस्थिति है ।
नेकपा एमाले के सांसद योगेश भट्टराई ने भादव १२ गते प्रतिनिधि सभा की बैठक में ‘माओवादी हिंसा’ शब्द का प्रयोग किया था जिसके बाद से ही माओवादी केन्द्र के प्रमुख सचेतक हितराज पाण्डे ने विरोध जताया था । इसके बाद सभामुख ने अध्ययन करने के लिए संसद सचिवालय को कहा था । सभामुख ने २६ गते की बैठक में हिंसा शब्द रेकॉर्ड से नहीं हटाए जाने की जानकारी दी थी ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फ्रांस का अंतिम १६ में प्रवेश

उक्त निर्णय में असहमति जताते हुए माओवादी केन्द्र ने संसद अवरोध किया था । माओवादी उक्त शब्द संसद के रेकॉर्ड से हटाने की मांग कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed