Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

2025 के भारतीय बजट में मध्यम आय वर्ग वालों को विशेष प्राथमिकता,12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट

 

काठमांडू.1 फरवरी

लगातार तीसरी बार भारत सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यम आय वर्ग वालों को विशेष प्राथमिकता देते हुए नया बजट पेश किया है।भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में 2025 का बजट पेश किया। बजट में पुरानी कर प्रणाली में सुधार किया गया है तथा नई कर प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत 12 लाख रुपये तक की आय पर कर से छूट दी जाएगी।

यह भी पढें   एकबार फिर सबसे पहले मित्र राष्ट्र भारत ने सहायता का हाथ बढाया

भारतीय मीडिया ने खबर दी है कि बजट में 12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट का प्रावधान किया गया है।

मोदी सरकार ने इससे पहले 2014 में पेश बजट में 2.5 लाख रुपये तक की सीमा में छूट दी थी, तथा 2019 में इसे 5 लाख रुपये और 2023 में 7 लाख रुपये तक कर दिया था।

कुछ अर्थशास्त्रियों ने इसे पिछले दशक का सबसे बड़ा सुधार बताया है। निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्री के रूप में अपना लगातार आठवां बजट पेश किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com