Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाजसेवी जगदेव साह का श्रद्धांजलि सभा संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । धनुषा जिला के सपही निवासी जगदेव साह की श्रद्धांजलि सभा उनके निवास स्थान पर द्वादशा के दिन मंगलवार को संपन्न हुयी।इस श्रद्धांजलि सभा में मधेश प्रदेश सभापति राम चंद्र मंडल प्रमुख अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर उन्होंने कहा कि जगदेव साह समाजसेवी थे।वे समाज के विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रहते थे।वे धार्मिक कार्यों में भी बढ चढ कर भाग लेते थे। इस श्रद्धांजलि सभा में संविधान सभा सदस्य तथा संघीय राज्य मंत्री अरविंद साह, पूर्व सांसद तथा नेपाली कांग्रेस के नेता डॉ.चंद्रमोहन यादव, विधायक दीपेंद्र ठाकुर,पूर्व जिला विकास समिति धनुषा के सभापति राम चरित्र साह, पूर्व उप सभापति चंद्रदेव राउत, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर साह हीरा , नेपाल तेली कल्याण समाज धनुषा के अध्यक्ष ललित साह, उपाध्यक्ष ई.शंभू प्रसाद साह,अंबू साह, जगदीश साह, लक्ष्मी साह,राम उदित राम,बार्ड अध्यक्ष रमेश साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
स्व.जगदेव साह के सुपुत्र राम सागर साह,जय नारायण साह,राम नारायण साह तथा प्रदीप साह ने अपने पिता के द्वादशा के अवसर पर चौगामा भोज का आयोजन किए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *