Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य में ६७ लोगों ने किया रक्तदान

 

नेपालगञ्ज (बाँके), पवन जायसवाल। बाँके जिले के नेपालगञ्ज में सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल, नेपालगञ्ज शाखा द्वारा बैशाख १३ गते, शनिवार को मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला एवं पुरुष मिलाकर कुल ६७ लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

“रक्त नाली में नहीं, नाड़ी में बहाएं” मुख्य नारे के साथ आयोजित इस रक्तदान कार्यक्रम का उद्घाटन नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका के नगर प्रमुख तथा कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रशान्त बिष्ट ने किया। उन्होंने कार्यक्रम का बैनर वाचन करने के साथ ही प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र, नेपालगञ्ज के प्राविधिक सोम प्रकाश सापकोटा को रक्त संकलन के लिए आवश्यक सामग्री सौंपी।

यह भी पढें   भूस्खलन के कारण त्रिभुवन राजपथ अवरुद्ध

कार्यक्रम का संचालन बास नेपाल के केन्द्रीय अध्यक्ष तथा नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पुरैनी उप–शाखा के सभापति शिवकुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल, नेपालगञ्ज शाखा के प्रमुख (मुखी) शिव प्रसाद गोडिया ने की। नगर प्रमुख प्रशान्त बिष्ट ने सन्त निरंकारी मण्डल को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र के प्राविधिक सोम प्रकाश सापकोटा, होमराज गिरी, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के सल्लाहकार एवं शतक रक्तदाता पवन जायसवाल समेत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com