Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नीति अनुसंधान प्रतिष्ठान नेपाल (नेनाप) की 11वीं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

 

काठमांडू, 2 अगस्त, 025। आज राजधानी काठमांडू में नीति अनुसंधान प्रतिष्ठान, नेपाल (नेनाप) की 11वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन प्रतिष्ठान के प्रबंध निर्देशक केशव राज पंथी ने किया, जबकि निदेशक दीपक अधिकारी ने संस्थान के विगत 10 वर्षों की यात्रा और अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष में चार बार विभिन्न जिलों का भ्रमण कर संस्थान की गतिविधियों को आगे बढ़ाया।

यह भी पढें   विदेश मंत्री शिशिर खनाल 5 से 7 जून 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर

सभा के दौरान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष नरायण प्रसाद ढकाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें विगत वर्ष की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का विवरण था।

सभा के दौरान नेतृत्व परिवर्तन भी हुआ। सर्वसम्मति से प्रेम राज न्यौपाने को नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि राजेन्द्र प्रसाद भट्टराई उपाध्यक्ष नियुक्त हुए।

कार्यक्रम में देशभर से आए सदस्यों, शोधकर्ताओं एवं विश्लेषकों ने भाग लिया और संस्थान की भावी दिशा पर विचार-विमर्श किया।

नेनाप ने सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक नीतियों पर शोध के माध्यम से नीति निर्माण में योगदान देने का संकल्प दोहराया।

यह भी पढें   प्रतिनिधिसभा की बैठक १५ मिनट के लिए स्थगित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *