Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने दी एमाले के ११वें महाधिवेशन की शुभकामना

 

काठमांडू, मंसिर ११ – पूर्व राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने नेकपा (एमाले)के ११वें महाधिवेशन के लिए अपनी शुभकामना दी है । वो एमाले की तत्कालीन उपाध्यक्ष भी हैं । भण्डारी ने बताया है कि वो भौतिक रुप से उपस्थिति नहीं होंगी लेकिन पार्टी परिवार की अभिन्न सदस्य की हैसियत से वो हमेशा साथ रहेंगी ।
उन्होंने सामाजिक संजाल फेसबुक द्वारा कहा है कि “मैं दो वर्ष पहले ही विधान अनुसार नवीकरण कर चुकी हूँ लेकिन नेतृत्व द्वारा इसे अनुचित तरीके से रोक लगाने के कारण मैं स्वयं महाधिवेशन में भौतिक रुप से उपस्थिति नहीं होउंगी लेकिन पार्टी परिवार के अभिन्न सदस्य की हैसियत से मैं हमेशा आप सभी के साथ निरंतर रहूँगी ।,”
एमाले का ११ वां महाधिवेशन इसी मंसिर २७ गते से लेकर २९ गते तक होगा । भक्तपुर के सल्लाघारी में महाधिवेशन का उद्घाटन होगा तो वहीं महाधिवेशन का बंदसत्र काठमांडू के भृकुटि मण्डप में होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed