Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स, लंदन में वातायन संस्था का ऐतिहासिक सम्मान समारोह; लॉर्ड उदय नागाराजु ने दिया शिखर सम्मान

 

हिमालिनी ऑनलाइन, लंदन | यू.के. में पिछले 25 वर्षों से भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय सुप्रसिद्ध संस्था ‘वातायन’ ने प्रतिष्ठित हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स, लंदन में एक भव्य समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर ब्रिटिश संसद के लॉर्ड उदय नागाराजु ने वातायन शिखर सम्मान प्रदान किया।

वर्ष 2025 के लिए वातायन शिखर सम्मान सुश्री सुलेखा चोफरा को, जबकि साहित्य सम्मान ब्रिटेन की लेखिका डॉ. अचला शर्मा तथा शैल अग्रवाल जी को प्रदान किया गया।

यह भी पढें   भारत के निमंत्रण को हमने सकारात्मक रुप में लिया है – विदेश मंत्री खनाल

दिव्या माथुर का स्वागत भाषण, पद्मेश गुप्त ने किया संचालन

समारोह के प्रारंभ में वातायन की संयोजक एवं सुप्रसिद्ध लेखिका दिव्या माथुर ने लॉर्ड नागाराजु तथा भारतीय दूतावास की प्रथम सचिव डॉ. सलोनी सहाय का औपचारिक स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन यूके हिंदी समिति के संस्थापक श्री पद्मेश गुप्त ने किया।

दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित पुस्तकों का विमोचन भी हुआ:

· ‘प्रवासी साहित्यकार : दिव्या माथुर’ – लेखक: डॉ. अरुण अजीतसरिया, प्रकाशक: आईसेक्ट प्रकाशन।
· ‘ब्रिटेन की चयनित रचनाएं’ – संपादक: डॉ. वंदना मुकेश, प्रकाशक: रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय का प्रवासी भारतीय साहित्य शोध केंद्र।

यह भी पढें   तातोपानी नाका शीघ्र खोलने विषय पर नेपाल और चीन के बीच चर्चा

विशिष्ट अतिथियों को पुस्तक भेंट

लॉर्ड उदय नागाराजु को ‘विश्व रंग’ पुस्तिका, श्री पद्मेश गुप्त को ‘विश्व में हिंदी’ पुस्तक तथा लंदन की लेखिका शिखा वार्ष्णेय को ‘विदेश में हिंदी पत्रकारिता’ पुस्तक भेंट की गई।

आभार एवं उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती मीरा गौतम (अध्यक्ष, वातायन) ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस साहित्यिक आयोजन में श्री विजय आनंद (कॉन्फ्लुएंस पत्रिका), बीबीसी के प्रस्तोता श्री नरेश कौशिक, पॉडकास्टर एवं सिने इन्क यूके के निदेशक श्री परवेज आलम सहित ब्रिटेन के अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार उपस्थित रहे।श्रोत : जवाहर करनाभट

यह भी पढें   चकाचौंध में खोता समाज, टूटते परिवार और बिखरते रिश्ते : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com