Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी मोर्चा की मांग संबोधन नहीं हुई तो देश में युद्ध होगा : राजेन्द्र महतो

 
san-2
परासी, अगहन १४ । सदभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने आरोप लगाया है कि संविधान संशोधन प्रक्रिया को तीन बडे दल मिलकर किनारा करने का चाल चल रही है । उन्होंने सरकार मधेशी मोर्चा की मांगों को नजरअंदाज कर संबोधन नही किया तो देश में भयंकर युद्ध होने की चेतावनी दी ।
सदभावना पार्टी नवलपरासी द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए अध्यक्ष महतो ने कहा कि संविधान कार्यान्वयन नहीं हुआ तो सम्पूर्ण उपलब्धियाँ समाप्त होने की खतारा है । उन्होंने बताया कि तीन पार्टियों ने संघीयता को समाप्त कर पुनः देश को द्वन्द्व की तरफ धकेलने का काम कर रही है ।
अध्यक्ष महतो ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार गठन के समय मोर्चा के साथ हुइ तीन सूत्री सम्झौतौ के अनुरुप सरकार संविधान संशोधन प्रस्ताव दर्ता नही करवाकर अनावश्यक रुप में मोर्चा को बदनाम करने का काम कर रही है ।
सम्मेलन में पत्रकार द्वारा पुछे गए एक प्रश्न के जवाव में अध्यक्ष महतो ने कहा कि सरकार पहले संशोधन प्रस्ताव दर्ता करवाएँ उसके बाद मोर्चा आधिकारिक धारणा व्यक्त करेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *