Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर क्षेत्रीय विमानस्थल निर्माण अधुरा, विमान अवतरण मे समस्या : कैलाश दास

 

जनकपुर विमान स्थल निर्माण के बाद ऐसा दिखेगा

कैलाश दास, जनकपुर, पुस ११ । तत्कालिन नागरिक उड्डयन मन्त्री सरदसिंह भण्डारी ने जनकपुर विमान स्थल को क्षेत्रीय विमान स्थल के रुप में घोषणा तो कराया, किन्तु उसका पूर्वाधार और निर्माण कार्य अब तक अधुरा है । क्षेत्रीय विमान स्थल निर्माण अन्तर्गत टेर्मिनल टावर विल्डिङ्ग सहित के कार्य के लिए नेपाल सरकार ने १९ करोड रुपैया भी विनियोजन कर चुका है । लेकिन पाँच वर्ष होने के वावजूद भी निर्माण का कार्य पुरा नही हो सका और इस ओर किसी ने ध्यान भी नही दीया है ।

टावर निर्माण के लिए एम.के.पप्पु रमण जेभी कम्पनी ने ठेक्केदारी लिया है । उन्होने १५ आशविन वि.सं. २०६९ मे निर्माण काम का ठेक्का लिया था और १४ पुस वि.सं. २०७० तक निर्माण का सभी कार्य पुरा करना था । किन्तु अभी तक ५० प्रतिशत कार्य मात्र पुरा हो पाया है । क्षेत्रीय विमान स्थल के रुप में टावर सहित का निर्माण कार्य के लिए १८ करोड, ७ लाख ६९ हजार २८९ रुपैया नेपाल सरकार ने बजट भी पारित कीया है । लेकिन ठेक्का सम्झौता से ज्यादा ३ वर्ष हो गया और सरकार बेखबर दिख रही है ।

यह भी पढें   घर तोड़ने के दृश्य को देखकर बेहोश हुई महिला

इस वर्ष जनकपुर में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि : कैलास दास

तत्कालिन उड्डयन मन्त्री सरदसिंह भण्डारी से बातचित करने पर उन्होने कहा कि नेपाल में कही नही है स्टील ग्लास फ्रेमिङ्ग विल्डिङ्ग वह जनकपुर में बनाने का निर्देश हुआ है । जनकपुर के क्षेत्रीय विमान स्थल में लाने के लिए मन्त्री परिषद में लडना भी पडा था । बहुत लडने पर जनकपुर को क्षेत्रीय विमान स्थल बनाया गया । लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद भी इच्छा जगाते रहे, किन्तु सत्ता में नही होने के कारण प्रभाव नही पड सका ।

यह भी पढें   संसद चल रही अवस्था में अध्यादेश लाना लोकतांत्रिक मान्यताओं के विपरीत – भीष्मराज आङ्देम्बे
बुद्ध एयरका धनुषा स्टेशन म्यानेजर विजय प्रसाद सिंह
बुद्ध एयरका धनुषा स्टेशन म्यानेजर विजय प्रसाद सिंह

इधर बुद्ध एयर का धनुषा स्टेशन म्यानेजर विजय कुमार सिंह ने क्षेत्रीय विमान स्थल के रुप में निर्माण कार्य नही होने के कारण बडा बडा हवाई जहाज को अवतरण और उडान में समस्या है । जिस कारण यहाँ पर भाडा भी ज्यादा देना पडता है और विमान की संख्या में भी कमी है । उन्होने कहा रनवे ०९ की ओर टर्निङ्ग पैड निर्माण होने से उडान तथा अवतरण सहज होगा । जब जनकपुर में ७२ सीट की विमान उडान और अवतरण होगा तो भाडा दर भी कम हो जाऐगा । दुसरा यह है कि अभी टर्मिनल प्वाइन्ट एक ही है जिससे छोटा विमान मात्र अवतरण हो रहा है । दो टर्मिनल प्वाइन्ट होगा तो हावा की दिशा अनुसार अवतरण असानी से हो सकेगा । विमानस्थल पश्चिम के अधिग्रहण किया गया जमीन मे फेनसिङ्ग भी आवश्यक है । विमान स्थल मे सुरक्षित उडान सुनिश्चित करने के लिए ख्यचरम्ःभ् उपकरण जडान भी जडान करना अनिवार्य है । यह जडान होने से नाइट भिजन अवतरण असानी से किया जा सकता है सिंह का कहना था । उसी प्रकार विमानस्थल मे सुरक्षा जाँच के लिए एक्सरे मेशिन भी नही है । जिस प्रकार अपराधी घटना बढ रही है यह उपकरण बहुत जरुरी है । यह सब होने से २५ प्रतिशत भाडा दर घट सकता है उन्होने कहा । जनकपुर विमान स्थल को क्षेत्रीय विकास स्थल के रुप में विकास किया गया तो भारत, कतार, दुबै, मलेसिया सहित का विमान यही से अवतरण और उडान होगा जिससे यात्रु को बहुत ही सहज होगा ।

यह भी पढें   सर्जियो गोर का तीन दिवसीय नेपाल भ्रमण

 

निर्माणधीन क्रम में जनकपुर विमान स्थल
निर्माणधीन क्रम में जनकपुर विमान स्थल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “जनकपुर क्षेत्रीय विमानस्थल निर्माण अधुरा, विमान अवतरण मे समस्या : कैलाश दास

  1. I wish the news reporter could have contacted Janakpur civil aviation office manager for more detail and fact news.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *