Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

कथा सम्राट प्रेमचन्द का हामिद अब विजुअल रूप में

 

२४जुलाइ

कथा सम्राट प्रेमचंद की कहानी इदगाह अाज भीपाठकाें की जेहन में अपनी छाप छाेडता है । एक अद्भुत कहानी जाे कालजयी बन गइ ।अब कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की भावपूर्ण कहानी ईदगाह का अमर पात्र हामिद अब बच्चों को ईद के मेले में अपनी अम्मी के लिए चिमटा खरीदता नजर आएगा। यह संभव होगा विजुअल रूप में। प्रेमचंद की कहानियों व अन्य कृतियों को बच्चों और बड़ों के लिए विजुअल रूप में पेश करने की तैयारी है।

यह भी पढें   वरिष्ठ कथाकार गीता केशरी का असामयिक निधन

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की पहल पर मुंशीजी के गांव लमही में ऑडियो विजुअल ऑडी बनाने की तैयारी चल रही है। इसमें बच्चे एक रुपये के टिकट पर कालजयी कहानियों व अन्य कृतियों को विजुअली देखकर जीवन के अहम सबक सीखेंगे।

लमही में ऐसी दुकान भी खुलेगी, जिसमें मुंशीजी की कहानियों में उल्लिखित सामान की बिक्री होगी। मसलन, ईदगाह का चिमटा, लकड़ी व मिट्टी के बर्तन आदि। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे ने रविवार को लमही गांव में मुंशीजी के स्मारक का भ्रमण किया। ऑडी व दुकान के स्थान पर मंथन किया। तैयारी यही है कि 31 जुलाई को मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर आडियो विजुअल ऑडी व दुकान लोकार्पित हो जाए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed