Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम द्वारा उम्मीदवारी मे बडी भूल, दलाल अाैर तस्कर भी बने उमेदवार : दिपेश यादव

 

 

मनाेज बनैता, सिरहा, १५ कार्तिक । सिरहा संसदीय क्षेत्र नम्बर १ मे संघीय समाजवादी फोरम नेपाल की ओर से उमेदवार रुपमे मधेश आन्दोलन का वीर जो कैयाे वेबुनियादी मुद्दा झेल्ते हुवे मधेस के मुक्ति के लिए हरपल तयार रहनेवाले दिपेश यादब प्रदेशसभा क्षेत्र न. २ मे प्रदेश सभा “ख” का उम्मेदवार के लिए सिफारिस हुवा मगर घोषणा के पुर्व संध्या मे उनके हात मे अदालत का समन पुर्जी थमाया गया । उन्हे उम्मेद्बारी घोषणा के ठिक १ दिन पहले जिला अादालत मे हाजिर हाेना पडा । ६ महिने लम्बा चला कठाेर मधेस अान्दोलन मे दिपेश यादव जैसे नजाने कैयाें मधेशी यूवाअाें उपर नेपाल सरकार द्वारा वेवुनियादी मुद्दा लगाया गया था । उस मुद्दे को दर्जनौं मधेसी युवा अभी भी ढाेरहे है । यूवा नेता यादव का कहना है कि उम्मेदवारी के पुर्व सन्ध्या मे उन्हे अदालत मे हाजिरी लगाना एक षडयन्त्र के सिवा और कुछ भी नही है ।उन्होने कहा कि कुछ बहरुपिया आज उनका राजनैतिक छवि और लोकप्रियता उपर प्रश्न चिन्ह लगाने का नाकाम कोशिस कररहा है | मगर उन छदम्भेदीयाें काे मधेसी जनता करारा जबाब देने वाली है । हिमालिनी सम्वादाता से बातचित करते यादव ने कहाँ “हम किसी भी षडयन्त्र और जालझेल से प्रभावित होनेवाले नही है । हम हमेसा सच्चाइ और इमानदारी के पक्ष मे रहकर जनता का सेवा करेङ्गे । लेकिन आज हमारे पार्टी ने उम्मेदवारी के सवाल मे जो निर्णय किया हमे लगता है उसमे कुछ त्रुटी है । दलाल और तेल तस्कर मधेस का मुक्ति नही दिला सकता है ।” युवा नेता दिपेश यादव संघीय समाजवादी फोरम नेपाल का जुझारु नेता मे से एक है । नेता यादव का मधेस आन्दोलन के समय मे काबिलेतारिफ भुमिका के वजह से वो लहान लगायत सिरहा जिल्लाके हजाराैं युवाओं का चहेते बना है ।

यह भी पढें   सप्तरी के 'जायंट किलर' ई. रामजी यादव अब देश के 'श्रम सारथी': डॉ. सीके राउत को हराने वाले युवा नेता बने श्रम मंत्री

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *