Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 13 फरवरी 2018

 

मेष(Aries): किसी भी प्रकार के संकट में न पड़ने की सलाह गणेशजी देते हैं। व्यावसायिक स्थल पर आज अधिकारियों के साथ प्रेम से कार्य संपन्न कीजिएगा, उग्र चर्चा में न उतरें यही आपके लिए हितकारी रहेगा। आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव हो सकता है। कार्य में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी परंतु मध्याह्न के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। गृहस्थजीवन में भी आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। आर्थिक लाभ भी मिल सकता है।

वृषभ(Taurus): आपकी अधिक भावुकता आपको अस्वस्थ बना सकती है ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए कार्य को टालना ज्यादा अच्छा रहेगा। वाणी और वर्तनी पर संयम बरतिएगा। खान-पान में ध्यान रखिएगा। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न उपस्थित हो सकता हैं। अधिकारियों के साथ विवाद के प्रसंग को टालना बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों के साथ विवाद या उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। धैर्य से काम लें।

मिथुन (Gemini): आज आमोद-प्रमोद में अपने आपको भुला देने का दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मनोरंजन प्रवृत्ति में आप खोए रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्रालंकार उपलब्ध होंगे। मध्याह्न के बाद आप कुछ अधिक ही भावुक बनेंगे। इससे मन की व्यथा में वृद्धि हो सकती है। धन के खर्च में वृद्धि होगी। अनैतिक तथा निषेधात्मक कार्यों से दूर रहिएगा। प्रभु की भक्ति और यौगिक ध्यान से मन को शांति प्राप्त होगी।

कर्क(Cancer): व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। ससुराल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को भी अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को प्रदान करने के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। साझेदारों से लाभ होगा।

सिंह (Leo): प्रणय-प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। पेट सम्बंधी रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेकिन मध्याह्न के बाद परिवार में आनंद और उल्लास का वातावरण रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है। सहकार्मियों से सहयोग मिलने के बाद आनंद दोगुना हो जाएगा।

यह भी पढें   विराटनगर के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ के एन ठाकुर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कन्या (Virgo): गणेशजी का कहना है कि आज शारीरिक स्फूर्ति तथा आनंद उत्साह का आप में अभाव रहेगा। सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। धनहानि होने की आशंका है। क्रोध पर संयम रखिएगा। कार्य में सफलता न मिलने के कारण निराशा होगी। संतानों के विषय में चिंता सताएगी। प्रवास हो सके तो टाल दें।

तुला (Libra): नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट मुलाकात आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन पर उदासी छाई रहेगी। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। स्थायी संपत्ति के मामलों में सावधानी बरतिएगा।

यह भी पढें   मुस्ताङ के लोमान्थाङ में भूकंप 

वृश्चिक (Scorpio): निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न लेने की गणेशजी की सलाह देते हैं। पारिवारिक वातावरण में क्लेश की मात्रा अधिक रहेगी। परंतु मध्याह्न के बाद परिजनों तथा भाई- बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएंगे। प्रवास होगा। जीवन में आध्यात्मिकता छूती हुई अनुभूत होगी।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। कार्य में सफलता मिलेगी और लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साहित तथा प्रफुल्लित रहेंगे, प्रत्येक कार्य करने में आपको उत्साह रहेगा। कहीं यात्रा होने की संभावना है। मध्याह्न के बाद आप कुछ दुविधा में रहेंगे। घर में तथा व्यवसायिक स्थल पर कार्यभार रहेगा। अधिक खर्च हो सकता है

यह भी पढें   नेपाल में पर्यटन संकट: बाढ़, अफवाहें और डगमगाती अर्थव्यवस्था

मकर (Capricorn): वाणी और व्यवहार के कारण उलझन की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो जाय ध्यान रखें। मन में व्यग्रता रहेगी। इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा। शुभ प्रसंग में जाने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आनंद छाया रहेगा।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन सब तरह से लाभप्रद है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उसके फलस्वरूप मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है, इसलिए आवेशपूर्ण मन को संयम में रखिएगा। धन अधिक खर्च न हो इसका भी ध्यान रखें।

मीन (Pisces): आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी परोपकार का कार्य आपके द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार- वृद्धि कर सकेंगे। अधिकारीगण आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग है। पिता और बडों से आशीर्वाद और लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com