Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आईजीपी खनाल द्वारा स्थानीय तह और प्रदेश के साथ सहकार्य करते हुए आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता

 

रेयाल अजाल, वीरगंज । २६ नवम्बर ।
नेपाल पुलिस के प्रमुख तथा पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सर्वेन्द्र खनाल ने स्थानीय तह और प्रदेश सरकार के साथ सहकार्य करते हुए आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया है । पर्सा जिला स्थित कालिकामाई गावंपालिका में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय भलिबल टुर्नामेन्ट प्रतियोगिता की उद्घाटन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
श्री जनता मा.वि. मुडली में आयोजित उद्घाटन समारोह को सम्बोधन करते हुए आईजीपी खनाल ने कहा कि सकारात्मक हर कार्य के लिए नेपाल पुलिस सहयोग करने के लिए तैयार है । समुदाय के बीच साझेदारी पर जोर देते हुए उन्हों ने कहा– ‘वडा, गांवपालिका और प्रदेश के साथ सहकार्य करते हुए आगे बढ़ना है ।’ प्रदेश नं. २ को अपराध मुक्त बनाने के लिए तस्करी और गुण्डागर्दी नियन्त्रण के लिए भी उन्होंने प्रदेश पुलिस को निर्देशन दिया ।
कालिकामाई गांवपालिका के अध्यक्ष नथुनी प्रसाद के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में पर्सा जिला के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी दुर्गादत्त पौडेल, पर्सा पुलिस प्रमुख तथा पुलिस उपरीक्षक रेवती ढकाल, सशस्त्र पुलस उपरीक्षक प्रेम ध्वज, पुलिस प्रधान कार्यालय के पुलिस उपरीक्षक रामबहादुर कार्की, पोखरिया नगररपालिका के मेयर दीपनारायण रौनियार, उप–मेयर सलमा खातुन, विन्दवासिनी गांवपालिका के अध्यक्ष श्रीलाल साह कानु आदि सहभागी थे । कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य राजेन्द्र प्रसाद कुर्मी ने दिया ।

यह भी पढें   नेपाल-भारत सीमा पर बढ़ी नाराज़गी, सरकार मौन, सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने भी उठाए सवाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed