Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय कैदियाें काे रिहा करेगा पाकिस्तान

 

इस्‍लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्‍तान ने मानवीय आधार पर सोमवार से उन 360 भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है जिन्‍होंने अपनी सजा पूरी कर ली है। पाकिस्तानी सरकार के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैजल के बयान के हवाले से रेडिया पाकिस्‍तान ने यह जानकारी दी है।

डॉ. फैजल ने इस्लामाबाद में संवाददाताओं को बताया कि अगले मंगलवार को पहले 100 भारतीय कैदियों को रिहा किया जाएगा। इसके बाद 15 अप्रैल को भारतीय कैदियों के दूसरे बैच को रिहा किया जाएगा। 22 अप्रैल को 100 और भारतीय कैदी रिहा किए जाएंगे। फैजल के मुताबिक, पाकिस्तान की जेलों में 537 भारतीय कैदी बंद हैं। इसमें से 483 मछुआरे हैं।

यह भी पढें   जनआस्था के संपादक श्रेष्ठ को गिरफ्तार किया गया

फैजल ने बताया कि पांच मछुआरों समेत 60 भारतीय कैदियों का आखिरी बैच 29 अप्रैल को रिहा किया जाएगा। पाकिस्‍तान सरकार ने मानवीय आधार पर इन कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है। इसके अलावा फैजल ने भारत की ओर से करतारपुर कॉरिडोर को लेकर होने वाली बैठक को टालने पर खेद जताया। उन्‍होंने कहा कि इस तरह की बैठकों से ही भारत-पाकिस्तान के रिश्‍ते मजबूत होंगे और दोनों देश शांति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com