Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

बहुत खूब बेहतर ये नेपाल है : शारिक रब्बानी

 

नेपाल : शारिक रब्बानी

हिमालिनी अंक मई २०१९ |

बहुत खूब बेहतर ये नेपाल है
मोहब्बत का पैकर ये नेपाल है ।

दिलों को बहुत बख्शता है सुकंू
हर इक दिल का दिलबर ये नेपाल है ।

विलादत हुई है यहाँ सीता जी की
तभी तो मुनव्वर ये नेपाल है ।

जन्म भूमि गौतम की भी है यहीं पर
तकददुस का महवर ये नेपाल है ।

निशाने बलन्दी हमारा हिमालय
गरीबों का यावर ये नेपाल है ।

यह भी पढें   जानकी प्लास्टिक इंडस्ट्री के संचालक नवल मुरारका नकली 'मार्बल' पाइप बनाने के आरोप में गिरफ्तार

यहाँ पर जडी बूटियों की है खेती
तबीबो का हमसर ये नेपाल है ।

यहाँ बेगम हजरत महल सो रही हैं
बहुत खुश मुकददर ये नेपाल है ।

मेरे दिल में शारिक मोहब्बत है इसकी
बसा दिल के अन्दर ये नेपाल है


अध्यक्ष
अन्जुमन शाहकार–ए–उर्दू उत्तर प्रदेश (भारत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *