Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत को जोड़नेवाली एक मात्र रेलवे लाइन जनकपुर-जयनगर का ट्रैक बाढ़ में डूबा

 

नेपाल में तेज हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन हो गयी है। जयनगर स्थित कमला नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। भारत और नेपाल(Nepal) को जोड़ने वाली अतिमहत्वपूर्ण रेल परियोजना जयनगर जनकपुर रेल बारिश और बाढ़ की भेंट चढ़ गया है। इस रेलखंड का आमान परिवर्तन कार्य दिसंबर 2018 में पूरा कर लिया गया था तब से अब तक अपने उद्घटान की बाट जोह रहा है। लेकिन नेपाल में हुई तेज बारिश से इस रेलखंड पर जगह जगह ट्रैक बढ़ में डूब चुके है तो कई जगह मिट्टी के कटाव से ट्रैक बह गए है।

यह भी पढें   प्रतिनिधिसभा की बैठक १५ मिनट के लिए स्थगित

35 किमी लंबे जयनगर और जनकपुर(Janakpur) नई रेल लाइन के बीच ट्रेनों का ट्रायल किया जा चुका है। दोनो देशों के बीच ट्रेन खरीद प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस परियोजना का उद्घाटन का इंतजार था लेकिन बाढ़ में ट्रैक के बह जाने और कई स्टेशनों के डूब जाने से अब ट्रेनों का ख्याब संजोय लोगो को और लंबा इंतजार करना पर सकता है। जयनगर जनकपुर बर्दीवास कूर्था रेल लाइन की लंबाई 69 किमी है जिसमें पहले फेज में ‍जयनगर से जनकपुर तक ट्रेन चलाई जाएगी।

यह भी पढें   देशहित में बेहद जरूरी है ग्रेट निकोबार परियोजना : डॉ करुणाशंकर उपाध्याय

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *