Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानें आपके राशी पर 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण क्या असर डालेगा

 

6 दिसंबर को सूर्य ग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा जो 10 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का सूतक काल 25 दिसंबर की शाम 5 बजकर 32 मिनट से ही प्रारंभ हो जाएगा। सूतक काल के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य को करने की मनाही होती है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 26 दिसंबर को पड़ने वाले 2019 के आखिरी सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपकी राशि पर कैसा रहेगा।

मेष राशि मेष राशि के जातकों पर इस ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आपको भाग्य का कम ही साथ मिलेगा। पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। मानसिक तनाव का असर आपकी सेहत पर भी दिख सकता है। ग्रहण के प्रभाव के कारण आपके खर्चों में वृद्धि संभव है।

वृषभ राशि 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण वृषभ राशि के लोगों के लिए खास नहीं है। जीवन में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के लोग अतिरिक्त सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना नजर आ रही है।

यह भी पढें   नेपाल बार एसोसिएशन द्वारा आज से विरोध प्रदर्शन

मिथुन राशि इस ग्रहण के कारण मिथुन राशि के जातकों का दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। सेहत के अलावा नौकरी तथा व्यापर में भी मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं।

कर्क राशि साल के आखिरी सूर्य ग्रहण से कर्क राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। आपको एक सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होगा और आपके विरोधी परास्त होंगे। यदि कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए 26 दिसंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण कुछ खास नहीं रहने वाला है। संतान पक्ष से आपको कष्ट मिल सकता है। आपकी लव लाइफ में उतार चढ़ाव संभव है। आपके मान सम्मान में भी कमी आ सकती है।

कन्या राशि कन्या राशि के जातकों को इस ग्रहण से शुभ फल की प्राप्ति होती नजर नहीं आ रही है। आपको अपने प्रेम तथा वैवाहिक जीवन को लेकर सावधान रहना चाहिए। आप स्वयं तथा अपनी माता के स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखें। कामकाज के क्षेत्र में अपने वरिष्ठों से बातचीत के दौरान सावधान रहें।

यह भी पढें   श्रम मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए नया आचारसंहिता लागू

तुला राशि ये सूर्य ग्रहण तुला राशि के लोगों के लिए अच्छा समय लेकर आने वाला है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मगर अपने भाई बहनों से रिश्ते को लेकर थोड़ा सतर्क रहें, कुछ दूरियां आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप पैसे उधार देने से पहले सोच विचार कर लें वरना आपका धन फंस सकता है। पारिवारिक कलह भी संभव है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

धनु राशि सूर्य का ग्रहण धनु राशि पर ही लगने वाला है इसलिए इस आकाशीय घटना का सबसे ज्यादा प्रभाव धनु राशि के लोगों पर ही देखने को मिलेगा। आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट संभव है और इस कारण आपका खर्च भी बढ़ सकता है। आप इस दौरान धैर्य से काम लें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 16 मई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

मकर राशि इस सूर्य ग्रहण के कारण मकर राशि के लोगों का खर्च बढ़ सकता है। शत्रु पक्ष सक्रिय होगा जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। वैवाहिक जीवन में भी कलह पैदा हो सकती है। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि कुंभ राशि उस लिस्ट में शामिल है जिन्हें इस सूर्य ग्रहण से लाभ मिलने वाला है। आपकी आय में वृद्धि संभव है। आपको अपने परिवार में भी किसी से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि मीन राशि के नौकरीपेशा जातकों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपके वरिष्ठ आपके काम से ज्यादा खुश नहीं होंगे। आपकी नौकरी पर भी बात आ सकती है। आपके ट्रांसफर होने के आसार भी नजर आ रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *