पाेखरा में सैनिक अस्पताल संचालित
नेपाली सेना के लिए निर्मित अस्पताल आज से सञ्चालित हाे चुका है ।
सैनिक कल्याणकारी कोष के रु १६ करोड की लागत में निर्मित उक्त सैनिक अस्पताल का प्रधान सेनापति पूर्णचन्द्र थापा ने उद्घाटन किया । नेपाली सेना के भगवती गण दल फूलबारी ब्यारेक के परिसर में लगभग साढे चार रोपनी जमीन में निर्मित दाे तल्ले भवन सहित के अस्पताल में ५० श्ययाें की क्षमता है ।
नेपाली सेनाेंमा कार्यरत एवं भूतपूर्व सेना के आश्रित परिवार के सदस्याें का निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले उक्त अस्पताल में आकस्मिक सेवा, प्याथोलोजी, अल्ट्रासाउण्ड, एक्स–रे, सहित औषधि वितरण कक्ष, भौतिक चिकित्सा और जनरल ओपिडी सेवा की व्यवस्था है । इसी तरह मेडिकल सघन उपचार केन्द्र, आइसोलेसन वार्ड, बालरोग, पुरुष, महिला, पोष्ट अपरेटिभ वार्डसहित प्रसूति शल्यक्रिया कक्ष, सर्जिकल शल्यक्रिया केन्द्र और मुख्य ओटी सेवा सञ्चालित किया गया है ।
नवनिर्मित अस्पताल के निरीक्षणपश्चात प्रधान सेनापति थापा ने अस्पताल काे सुविधा सम्पन्न और व्यवस्थित बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

