इस्लाम धर्म प्रचार के लिए नेपाल आए ९ पाकिस्तानी पुलिस हिरासत में
विराटनगर, ५ अप्रिल । इस्लाम धर्म प्रचार के लिए पाकिस्तान से नेपाल आए ९ पाकिस्तानी नागरिक को पुलिस ने हिरासत में लेकर क्वारेन्टाइन में रखा है । मोरङ प्रशासन के निर्देशन में क्वारेन्टाइन में रहने पाकिस्तानी नागरिक हैं– जेहाद, साहिद स्लाम, खान, अली, ज्यादा, उल्लाहा, खान, इम्त्याज और जामिन । पुलिस ने कहा है कि उन लोगों को सुनवर्षी नगरपालिका–९ स्थित मुश्लिम टोल स्थित मस्जिद में क्वारेन्टाइन में रखा गया है ।
प्रशासन का कहना है कि वे लोग लकडाउन घोषणा से एक दिन पहले सुनवर्षी आए थे । लकडाउन के कारण वे लागे वापस नहीं हो पाए । स्थानीय मुस्लिम अगुवा महताब आलम कहते हैं कि वापसी के लिए उन लोगों ने प्रशासन से अनुरोध भी किया था, लेकिन प्रशासन की ओर से अनुमति ना मिलने के कारण वे लोग इधर ही बंदी हो गए हैं । धर्म प्रचार के खारित इस तरह नेपाल आनेवाले सभी व्यक्ति का उम्र ६० साल से अधिक है ।
मोरङ प्रशासन का कहना है कि इसधर धर्म प्रचार के लिए ही भारतीय शहर आगरा से नेपाल आनेवाले अन्य १० व्यक्ति भी इसतरह ही क्वारेन्टाइन में हैं । वे लोग गत फाल्गुन १२ गते नेपाल आए थे । इसीतरह धरान स्थायी निवासी १२ नेपाली नागरिक जो चैत्र ७ गते नेपाल प्रवेश किए थे, उन लोगों भी पुलिस ने नियन्त्रण में लेकर क्वारेन्टाइन में भेज दिया है ।

