कोरोना आशंका में आइसोलेसन में भर्ती हुए दो व्यक्ति फरार
डडेलधुरा, १३ अप्रिल । कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका में डडेलधुरा सदरमुकाम स्थित डडेलधुरा अस्पताल में निर्मित आइसोलेसन वार्ड में भर्ती हुए दो व्यक्ति अस्पताल प्रशासन को गुमराह में रखकर फरार हो गए हैं । अस्पताल स्रोत के अनुसार इसतरह फरार होनेवालों में से एक पुरुष और एक महिला हैं ।
घटना गत शनिबार की है । अस्पताल ने कहा है कि कोरोना आशंका में भर्ती हुए १९ वर्षीय युवक और ४० वर्षीया महिला अस्पताल को छल कर फरार हुए हैं । वे लोग गत चैत्र २६ गते आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए थे । दोनों को उच्च बुखार और खासी थी । परीक्षण के लिए दोनों की स्वाब निकाल लिया है लेकिन परीक्षण आना बांकी है ।
पुलिस ने कहा है कि उन लोगों की खोजी कार्य जारी है । उन लोगों की घर जिला के ही भागेश्वर गांवपालिका–३ है । लेकिन अभी तक गांव नहीं पहुँचे हैं । गांवपालिका ने भी कहा है कि गांवपालिका के अन्दर भी उन लोगों की खोजी जारी है ।

