Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मदिरा में मस्त उद्योग वाणिज्य महासंघ सुदूरपश्चिम के अध्यक्ष बोगटी गिरफ्तार

 

काठमांडू, २८ अप्रील । नेपाल पुलस ने उद्योग वाणिज्य महासंघ सुदूरपश्चिम के अध्यक्ष शंकर बोगटी को गिरफ्तार किया है । मदिरा में मस्त अध्यक्ष बोगटी को सोमबार रात में गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने कहा है कि मदिरा में मस्त होकर वह सड़क में रखा गया ट्राफिक डिभाइडर तोड़फोड़ कर रहे थे । इसी क्रम में उनको गिरफ्तार किया गया है ।
बोगटी कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ के निवर्तमान अध्यक्ष भी हैं । इलाका पुलिस कार्यालय मालाखेती ने रात में उनको गिरफ्तार कर जिला पुलिस कार्यालय को सौप दिया था । लेकिन कोरोना संक्रमण संबंधी समस्या के कारण बोगटी को रात में ही परिवार को हस्तान्तरण किया था । पुलिस का कहना है कि उनके ऊपर सार्वजनिक सम्पत्ति तोड़फोड़ संबंधी मुद्दा पंजीकृत कर कारवाही करने की तैयारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *