Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सामाजिक संजाल में प्रचण्ड को गाली करनवाले रेडियो नेपाल के बोर्ड सदस्य पाठक गिरफ्तार

 

काठमांडू, ३० अप्रील । रेडियो नेपाल के बोर्ड सदस्य तथा पत्रकार दीपक पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । नेपाल पुलिस साइव्युरो ने विद्युतीय अपराध संबंधी आरोप में पाठक को गिरफ्तार किया है । लेकिन औपचारिक रुप में पुलिस ने इसके संबंध में कुछ भी नहीं कहा है । लेकिन कहा जाता है कि सामाजिक संजाल मार्फत उन्होंने सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल को गाली की है, इसीलिए उनको गिरफ्तार किया गया है ।
कुछ दिन पहले पत्रकार पाठक ने पूर्व प्रधानमन्त्री प्रचण्ड का एक फोटो (जहां प्रचण्ड खाना बना रहे हैं) पोस्ट करते हुए पत्रकार पाठक ने रोमन सम्राट निरो के साथ उनको तुलना किया है । कहा जाता है कि उसी पोस्ट के कारण उनको गिरफ्तार किया गया है । स्मरणीय है, पत्रकार पाठक प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली निकट माने जाते हैं और प्रधानमन्त्री ओली के ही गृह जिला झापा निवासी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *