गीतकार रत्नशमशेर राणा नहीं रहे
काठमांडू, २८ मई । गीतकार रत्नशमशेर राणा अब इस दुनियां में नहीं रहे हें । कल बुधबार स्वास्थ्य में समस्या आनेके कारण उनको थापाथली स्थित नर्भिक अस्पताल पहुँचाया गया था । उपचार के क्रम में ही ८३ वर्षी राणा ने आज बिहिबार दम तोड़ दिया । अस्पताल ने कहा है कि उनमें कोरोना है या नहीं, परीक्षण करने की तैयारी है । इसके लिए स्वाब संकलन किया गया है ।

