सांसद् यादव का प्रयासः नारायणी अस्पताल को आधुनिक अस्पताल बनाने का पहल शुरु
वीरगंज, २८ मई । वीरगंज स्थित नारायण अस्पताल को आधुनिक अस्पताल के रुप में रुपान्तरण किया जा रहा है । केन्द्रीय अस्पताल अन्तर्गत अब इसको ५०० बेड का आधुनिक अस्पताल में स्तरउन्नति की जाएगी, जो देश के लिए भी एक नमूना अस्पताल के रुप में सामने आनेवाला है । इसके लिए कानूनी व्यवधान हट गया है । स्मरणीय है, प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव ने इसके लिए विशेष पहल किया है ।
तत्कालीन शहरी विकास मन्त्री मोहमद ईस्तियाक राई तथा पर्सा जिला से निर्वाचित सभी (४) सांसदों ने भी नारायण अस्पताल को केन्द्रीय अस्पताल के रुप में विकास करने के लिए मांग किया था । पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद् यादव ने कहा कि लगभग डेढ अर्ब लागत में अस्पताल को पुनः निर्माण किया जा रहा है । उनका यह भी कहना है कि वह अपने ही कार्यकाल में इस अस्पताल को देश के ही नमूना अस्पताल के रुप में देखना चाहते हैं ।
सार्वजनिक खरीद ऐन तथा नियमावली विपरित दावा करते हुए बोलपत्र आह्वान के विरुद्ध उच्च अदालत जनकपुर में मुद्दा पंजीकृत की गई थी, जिसके चलते टेण्डर प्रक्रिया भी प्रभावित हो गया था । पक्ष और विपक्ष के बीच बहस संपन्न होने के बाद इसका कानूनी अवरोध समाप्त हो गया है और अदालत ने पुनः बोलपत्र आह्वान के लिए आदेश दिया है । आदेश के साथ टेण्डर आह्वान भी हो गया है ।
शर्त अनुसार अस्पताल संचालन के खातिर ३ साल के भीतर भवन निर्माण कार्य सम्पन्न होना है । आधुनिक भवन ५ तले की होगी, जहां ३ बल्क बनाया जाएगा । नयां भवन में १०० आधुनिक बेड के साथ शौचालय, व्यक्तिगत वार्ड, चिकित्सक वार्ड, अक्सिन प्लान्ट, अपरेशन थेयटर, स्तरीय शौचालय, वाटर ट्रिटमेन्ट आदि रहेगी ।

