Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लाहान २३ वडा अध्यक्ष गुप्ता के साथ हाथापाई,  अनियमितता का आरोप

 

मनोज बनैता, सिरहा, ३१ मई ।

 

सिरहाके लहान न.पा. २३ मे बजेट संचालन के बिषय को लेकर झडप होने की खबर आयी है । बजेट संचालन मुद्दा को लेकर सामान्य बिवाद होते होते झडप की स्थिति हुवी थी जिसमे अध्यक्ष गुप्ता के साथ हाथापाई होने की खबर है । २ न. प्रदेश संसदिय कोषका ५० लाख बजेट संचालन के सवाल पर हुवे बबाल में स्थानीय कुछ युवक ने वडा अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता के साथ हाथापाई  की है । बजेट संचालन विषय को लेकर स्थानीय समाजसेवी, बुद्धिजीबी और राजनीति दल के प्रतिनिधि के लिए वडा कार्यालय के सूचना पाटी में सूचना प्रकाशित किया गया था । उक्त सुचना पत्र के विषय में बातचीत के लिए सम्पुर्ण जनसमुदाय की बैठक बुलायी गयी थी । उक्त बैठक मे उपभोक्ता समिती गठन करने का निर्णय हुवा था परन्तु कुछ स्थानीय युवक बजेट संचालन कार्यक्रम मे अनियमितता होने का आरोप लगाते हुवे अध्यक्ष गुप्ता के साथ हाथापाई पर उतर आए  । अध्यक्ष गुप्ता और असन्तुष्ट पक्ष के बीच हुए झडप में कुछ्लो ग घायल भी हुवे । अध्यक्ष को एक युवक ने नाक पर मुक्के से मारा है जिससे वो सामान्य रुप मे घायल हुए हैं । ईतना ही नही अध्यक्ष गुप्ता को कार्यालय के एक कोठरी मे बन्द किया गया । ईप्रका लाहान को सुचना मिलते ही वारदात स्थल पर प्रहरी निरीक्षक सुमित कुश्वाहा की टोली पहुँचकर अध्यक्ष गुप्ता का उद्धार किया था । झडप मे स्थानीय दिनेश सहनी का लडका अन्दाजी वर्ष २२ का कौशल कुमार सहनी और राम नारायण सहनी का १८ बर्ष लडका दिपा सहनी भी सामान्य घायल होने की खबर पुलिस श्रोत ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *