Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आकलन के बाद लिया गया अररिया जिले में लॉकडाउन का निर्णय

 

 

DM अररिया

12 जुलाई से 19 जुलाई तक रहेगा शर्तों के साथ पूर्णतः लॉकडाउन

माला मिश्रा बिराटनगर । कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए और आसपास के जिलों में लॉकडाउन लागू होने के कारण अब जिला प्रशासन भी परिस्थितियों का आकलन करने के बाद लॉकडाउन का निर्णय लिया है।

शुक्रवार को भारत नेपाल सीमा से सटे अररिया का डीएम प्रशांत कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए अररिया जिले में भी स्थितियों का आकलन करने के बाद निर्णय लिया गया है।

यह भी पढें   जब तिरंगा लहराता है तब भारत का स्वाभिमान मुस्कुराता है : बिमल सरार्फ

वहीं डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना सक्रिय केसों की संख्या 30 है। सभी पॉजिटिव मरीजों का आइसोलेशन सेंटर में इलाज चल रहा है।

डीएम ने कहा कि जिले वासियों को संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए मास्क पहनने के लिए पहले से ही जागरूक किया जा रहा है। एक दर्जन से अधिक टीमें पूरे जिले में जागरूकता अभियान चला कर लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रही है।

यह भी पढें   "सफलता हिमखंड है,संघर्ष उसका अदृश्य संसार" : बिमल सरार्फ

उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। मास्क नहीं लगाने वाले से 50 रुपये जुर्माना वसूल कर उन्हें दो मास्क दिया जा रहा है। इससे मास्क लगाने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। डीएम ने कहा कि संक्रमण का खतरा नाक और मुंह से ज्यादा फैलता है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना ही आवश्यक उपाय है।

यह भी पढें   ‘संगीत नाटक अकादमी सम्मान’२०२५ से सम्मानित हुए कुणाल

मास्क का इस्तेमाल कर लोग स्वयं भी खतरे से बच सकते हैं और दूसरे को भी संक्रमण के खतरे से बचा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बहुत जरूरी हो तभी बाहर निकलें। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का अवश्य पालन करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com