Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत सीमा से सटे पश्चिमी चंपारण जिले में सुरक्षाकर्मियों ने चार नक्सलियों को मार गिराया।

 

नेपाल-भारत सीमा से सटे बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार की सुबह चार नक्सलियों को मार गिराया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन में अत्याधुनिक हथियारों की बरामदगी हुई है। एसएसबी आईजी संजय कुमार के अनुसार मुठभेड़ सुबह लगभग 4.45 बजे हुई। इसमें एक सुरक्षाकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि हमें वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के आसपास के जंगलों में छिपे माओवादियों के एक समूह के बारे में विशेष जानकारी मिली थी। उन्हें पकड़ने के लिए हमने एक ऑपरेशन की योजना बनाई थी। कुमार ने कहा कि नक्सलियों के समूह का नेतृत्व राम बाबू साहनी उर्फ राजन कर रहा था, जो घटनास्थल से फरार हो गया, हालांकि उसके डिप्टी ‘बिपुल’ के अलावा तीन अन्य लोगों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। एसएसबी अधिकारी ने बताया कि साहनी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढें   कोशी प्रदेश में 17,337 घरों को तत्काल बसाना जरूरी, कानून की पेचीदगियों में फंसा पुनर्वास

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com