Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन द्वारा प्रधानमंत्री का विरोध

 
जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रिय जनतान्त्रिक गठबन्धन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रधानमंत्री के द्वारा दी गई अभिव्यक्ति पर
विरोध जताया है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भानु जयन्ती” के उपलक्ष्य मे प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार मे आयोजित विशेष कार्यक्रम मे हमारे देश के प्रधानमन्त्री खड्ग प्रसाद शर्मा ओली ने “राम जन्मभूमि” और “माता सीता के विवाह एवं उनका वनवास” के सन्दर्भ में दिए तथ्यहीन, आधारहीन, कपोलकल्पित, भ्रामक, द्वेषपूर्ण, घृणित अभिव्यक्तियों विभिन्न पत्र-पत्रिका एवं संचार माध्यम के माध्यम से सुनकर, देखकर और पढकर अत्यन्त दुखी बनाया । कुछ दिनों से प्रधानमंत्री का वक्तव्य सुनकर लगता है कि कहीं वो मानसिक रुप से तो बीमार नही हो गए । ओली जी ने नेपाल की ९०% जनसंख्या रहे ॐकार परिवार को चुनौती देने की हिमाकत की है ? हमारे आस्था उपर प्रहार करने की कुचेष्टा की जा रही है ?
अत: प्रधानमन्त्री और उनके दल “नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी” से हम जबाब माँगते है  कि, उनकी आधिकारीक धारणा क्या है ?,
साथसाथ इसी बिज्ञप्ति मार्फत हम सम्पूर्ण ॐकार परिवार एवं  राष्ट्रभक्त आम नेपाली से आवहान करते हैं कि “अपना धर्म, संस्कृति, परम्परा, ईतिहास, पहचान, राष्ट्रिय एकता, स्वाधीनता को बचाने  के लिए एकजुट हौँ !

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *