Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभापति देउवाविरुद्ध नेता पौडेल सार्वजनिक प्रतिवाद में

 

काठमांडू, ३० जुलाई । नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा के विरुद्ध पार्टी के ही वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल सार्वजनिक प्रतिवाद में उतर आए हैं । नेता पौडल का आरोप है कि सभापति देउवा ने आगामी महाधिवेशन को प्रभावित करने के लिए गतिविधि किए हैं । पौडेल समूह ने देउवा द्वारा व्यक्त अभिव्यक्त को प्रतिवाद करते हुए बिहीबार एक पत्रकार सम्मेलन भी आयोजन किया है ।
स्मरणीय है, सभापति देउवा ने हाल ही में पार्टी के भीतर विभिन्न केन्द्रीय विभाग गठन किया है, उसके प्रति पौडेल समूह ने सभापति देउवा से मिलकर मौखिक और लिखित असंतुष्टी भी जाहेर की है । पौडेल समूह का कहना है कि तब भी देउवा अनदेखा कर रहे हैं, इसीलिए सार्वजनिक प्रतिवादन में उतरना पड़ा है ।
बिहीबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में नेता पौडेल ने कहा कि पार्टी महामन्त्री और उनकी ओर से लिखित पत्र देकर सभापति का ध्यानाकर्षण किया था, तब भी वह अनदेखा कर रहे हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘जब तक हम लोगों की बात नहीं सुनी जाएगी, तब तक दबाव देते रहेंगे ।’ पार्टी कार्यकर्ता को विधान विपरित की गतिविधि को मान्यता न देने के लिए आग्रह करते हुए नेता पौडेल ने कहा– ‘विधान विपरित हो रहे गतिविधि हम लोग महाधिवेशन की एजेण्डा बनाएंगे ।’ पत्रकार सम्मेलन में महामन्त्री डा. शशांक कोइराला, केन्द्रीय सदस्य शेखर कोइराला जैसे व्यक्तित्व भी सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *