Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

सिर्फ कुछ यादें और कशिश, वो थी हमारी अपनी दहलीज : लालिमा

 

पराया घरौंदा

सिर्फ कुछ यादें और कशिश
वो थी हमारी अपनी दहलीज
जहां गुजरे बचपन और जवानी
वह जिंदगी की शुरुआत थी अपनी।

सोंधी महक,उस घर की माटी में
मेरे मन को अब भी छू जाती है
उस आंगन में तो हम बहनों की
यादों में बिखरी होली की रंगत है।

हसीन खुशबू की हरी-भरी बगिया
मेरे ख्वाबों में अब भी आती है,
बिछड़ी हुई वह प्यारी सखियां
यादों के साए में घिरती है।

यह भी पढें   अंतिम स्वतंत्रता: सांस्कृतिक सार्वभौमिकता और साझी सभ्यता का पुनर्जागरण : संतोष मेहता

सोचती हूं जब गुमसुम अकेली
पलकें बोझिल हो जाती है मेरी
वो आजादी जैसे खो गई हो कहीं
पर, प्यारा घरौंदा मेरा पराया है वहीं।

लालिमा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com