Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीनी अतिक्रमण के खिलाफ युवा सडकों पर उतरे, चीनी दूतावास के आगे विरोध प्रदर्शन

 

 

नेपाल के हुमला में चीनी कब्जे और इमारतों के निर्माण की बात सामने आने से  काठमांडू में  आज लोगो ने सड़कों पर उतर कर चीन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। हाथों में तख्तियां लिए लोगों ने बालूवाटर स्थित चीनी दूतावास के बाहर नारेबाजी की।

आक्रोशित युवा ‘सीमा अतिक्रमण रोको’, अतिक्रमण की हुई नेपाली जमीन लौटाओ, नेपाल-चीन बॉर्डर का नाका खोलो, चीनी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद जैसे नारे लगा रहे थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान  चीनी दूतावास के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर भी प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो साझा किए जा रहे हैं और इसके साथ ही जनता चीनी अतिक्रमण के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रही है।

यह भी पढें   राजकीय सम्मान के साथ हुई काठमांडू विश्वविद्यालय के संस्थापक उपकुलपति प्रो. सुरेशराज शर्मा की अंत्येष्टि

protest in nepal against china
हाल ही में  चीन द्वारा हुम्ला जिले में नेपाली जमीन पर अतिक्रमण करने की बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि चीन ने यहां बॉर्डर पिलर को हटाकर 11 इमारतों का निर्माण कर लिया है। इसके तुरंत बाद, हुमला के मुख्य जिला अधिकारी चिरंजीवी गिरि के नेतृत्व में एक दल सीमा पर एक वास्तविक साइट का अध्ययन करने गई थी किन्तु वहाँ चीनी प्रहरी के द्वारा उन्हें विवादित स्थल तक जाने से रोक दिया गया । जिसके कारण टीम वहाँ से बिना बात किए ही वापस आ गई ।  टीम ने केंद्र को एक रिपोर्ट भेजी है। लेकिन  सरकार ने अभी तक सीमा के संबंध में कोई प्रक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढें   काठमांडू अलर्ट: लगातार बारिश से बागमती सहित सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे हाई अलर्ट

protest in nepal

इस बीच चीनी दूतावास के प्रवक्ता वांग जियालोंग ने दावा किया गया कि चीन-नेपाल सीमा क्षेत्र में इमारत चीनी क्षेत्र पर बनी है। उन्होंने कहा, “नेपाली पक्ष फिर से सत्यापित कर सकता है, चीन और नेपाल करीबी पड़ोसी हैं। चीन ने हमेशा नेपाल की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com