जनकपुर में विद्या और केपी को निषेध करना चाहिएः साह

जनकपुरधाम, २९ दिसम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) प्रचण्ड–माधव समूह के स्थायी समिति सदस्य गणेश साह ने कहा है कि अब जनकपुर में राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी और प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को प्रवेश में निषेध करना चाहिए । प्रचण्ड–माधव समूह द्वारा संसद् बिघटन के विरुद्ध मंगलबार देशव्यापी आयोजित विरोधसभा के दौरान जनकपुर में आयोजित सभा को सम्बोधन करते हुए नेता साह ने ऐसा कहा है ।
नेता साह ने कहा कि जब तक संसद् पुनस्र्थापना नहीं होगा, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा । उन्होंने आगे कहा– ‘जिस वक्त राजा महेन्द्र ने शाही ‘कू’ किया था, उस वक्त राजा महेन्द्र जनकपुर आते समय जनकपुरबासी ने बम बिस्फोट कर जबाव दिया । अब विद्या और ओली को भी जबाव देना होगा, उन लोगों को यहां निषेध करना होगा ।’

