Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने टीचर से शादी की

 

सिएटल, एपी।

ऑनलाइन मार्केटिंग की दिग्गज कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉटने एक अमेरिकी साइंस टीचर से शादी कर ली है। विज्ञान के अध्यापक डान जेवेट ने खुशी जाहिर करते हुए इसे अपने लिए बेहद खास मौका बताया। कहा कि मैकेंजी ने संपत्ति से ज्यादा उनके साथ को महत्व दिया है। दुनिया के सबसे धनी लोगों में शुमार बेजोस से तलाक लेने के एवज में मैकेंजी को बड़ी संपत्ति मिली है। इससे वह दुनिया की सर्वाधिक धनी महिलाओं में शामिल हो गई हैं।

यह भी पढें   एनएमबी बैंक के मुनाफे में 27.11 प्रतिशत की वृद्धि, पहली तिमाही में 116 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

डान लेकसाइड स्कूल में दशकों से रसायन विज्ञान पढ़ा रहे हैं। यह वह स्कूल है जहां पर मैकेंजी के बच्चे पढ़ते थे। डान ने अपनी शादी की घोषणा शनिवार को वेबसाइट पर एक पत्र लिखकर की। पत्र में लिखा- वह खुशी के दौर से अभिभूत हैं। उनकी शादी उस दयालु महिला के साथ हुई है जिसने अपनी संपत्ति को जरूरतमंदों की सेवा में खर्च करने का फैसला किया है।

मैकेंजी ने जुलाई 2020 में 116 गैर सरकारी संगठनों, विश्वविद्यालयों, सामुदायिक विकास कार्य करने वाले समूहों को 1.68 अरब डॉलर (करीब 12 हजार करोड़ रुपये) की मदद दी थी। उन्होंने कोविड महामारी से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए भी धनराशि दी है। 2020 में मैकेंजी ने कुल 5.7 अरब डॉलर (करीब 42 हजार करोड़ रुपये) की धनराशि दान में दी है। इससे कुल 512 संस्थाएं लाभान्वित हुई हैं। 2020 में वह सबसे ज्यादा दान देने वाले 50 अमेरिकी लोगों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा दान उनके पूर्व पति बेजोस ने दस अरब डॉलर (करीब 74 हजार करोड़ रुपये) का दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com