Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेसबुक के 50 करोड़ से अधिक यूजर्स की निजी जानकारी लीक

 

फेसबुक के 50 करोड़ से अधिक यूजर्स की निजी जानकारी लीक हो गई है। फेसबुक के लीक हुए डाटा में ईमेल एड्रेस और फोन नंबर समेत तमाम निजी जानकारियां शामिल हैं। एक रिपोर्ट से इसकी जानकारी मिली। वहीं डाटा लीक को लेकर जब दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी को घेरा गया, तो कंपनी ने कहा कि यह रिपोर्ट पुरानी है।

मीडिया रिपोर्ट और एक साइबर विशेषज्ञ के मुताबिक, 50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी हैकर्स के हाथ लग गई है। 2019 में लीक हुए इस डाटा में ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट जैसी तमाम जानकारियां शामिल हैं। हडसन रॉक साइबर क्राइम इंटेलिजेंस फर्म के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी एलोन गैल ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि फेसबुक के 533,000,000 यूजर्स की निजी जानकारी लीक हुई है।

यह भी पढें   धादिङ के कृष्णभीर में सड़क धंसने से मुग्लिंग–काठमांडू राजमार्ग पूरी तरह बंद

बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुए डाटा में से फोन नंबर समेत कुछ जानकारियां करंट की हैं। गैल ने कहा, “इसका मतलब है कि अगर आप भी फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह संभावना है कि फेसबुक अकाउंट के लिए उपयोग किया जाने वाला फोन नंबर लीक हो गया।”

एलोन गैल ने यूजर्स के डाटा लीक को लेकर फेसबुक की निंदा की थी। साथ ही इसे फेसबुक की लापरवाही करार दिया। साइबरक्राइम विशेषज्ञों और यूजर्स ने जब फेसबुक से डाटा लीक को लेकर आलोचना की, तो कंपनी ने इन खबरों को पुरानी रिपोर्ट आधारित बताया। फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि जिस डाटा की बात हो रही है, वह पुरानी रिपोर्ट है, जो 2019 में लीक होने की जानकारी मिली थी। प्रवक्ता ने कहा कि हमें अगस्त, 2019 में इसकी जानकारी मिली थी और हमने इसे जल्द ही ठीक कर लिया था।

यह भी पढें   भोटेकोसी की बाढ में एक दर्जन जल बिधुत केन्द्र भेंट चढ गयी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com