Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सदाबहार अभिनेत्री शशिकला का 88 वर्ष की आयु में निधन

 

Shashikala Age, Husband, Family, Biography, Facts & More » StarsUnfolded

सदाबहार अभिनेत्री शशिकला का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैl इसके चलते बॉलीवुड में शोक की लहर फ़ैल गई हैl शशिकला ने कई फिल्मों में काम किया थाl उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती थीl शशिकला ने कई कलाकारों के साथ काम किया थाl शशिकला के निधन पर कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया हैl

शशिकला 88 वर्ष की थीl शशिकला ने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली हैl अभी तक परिवार ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी नहीं किया हैl शशिकला 100 से अधिक फिल्मों में नजर आ चुकी हैl उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैl उन्हें फिल्म ‘आरती’ में नेगेटिव भूमिका निभाने के चलते काफी पसंद किया गया थाl यह फिल्म 1962 में आई थी और इस फिल्म में मीना कुमारी, अशोक कुमार और प्रदीप कुमार की अहम भूमिका थीl इसके अलावा वह खूबसूरत, अनुपमा, बादशाह, आई मिलन की बेला और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में काम कर चुकी थीl

यह भी पढें   २०० से ज्यादा विद्यार्थी लापता, २० बच्चों के बहने की पुष्टि

शशिकला एक मराठी परिवार से हैं और उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था ताकि वह अपने परिवार का भार उठा सकेl वह सोलापुर से थी और काफी पसंद की जाती थीl उनकी भूमिकाएं लोगों को काफी अच्छी लगती थीl शशि कला एक मराठी परिवार से हैं और उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था ताकि वह अपने परिवार का भार उठा सकेl वह सोलापुर से थीl

यह भी पढें   अर्थमंत्री स्वर्णिम वाग्ले के अनुमान पर राकेश मिश्रा का गम्भीर सवाल, कहा-‘पहले लोगों को बचाइए, पुनर्निर्माण का बिल बाद में बनाइए’

शशिकला ने कई पुरस्कार जीते थेl इनमें फिल्म आरती के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया थाl वहीं फिल्म गुमराह के लिए भी उन्हें यहीं पुरस्कार प्राप्त हुआ थाl इसके अलावा उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया थाl वहीं 2009 में उन्हें वी शांताराम अवार्ड भी दिया गया थाl शशिकला को सपोर्टिंग रोल के लिए जाना जाता थाl उन्होंने विमल राय जैसे निर्देशक के साथ भी काम किया हैl वहीं वह शम्मी कपूर और साधना के साथ भी नजर आ चुकी हैl उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया हैl इनमें जीना इसी का नाम है, अपनापन, दिल दे कर देखो, सोनपरी और परदेसी बाबू जैसे नाम शामिल हैंl

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com