स्थानीय चुनाव की तैयारी में क्रियाशील होने के लिए प्रधानमन्त्री द्वारा कार्यकर्ताओं को निर्देशन

काठमांडू, २३ अप्रील । प्रधानमन्त्री एवं नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने दावा किया है कि आगामी फाल्गुन महिना में स्थानीय चुनाव होनेवाला है । चुनाव की तैयारी में लगने के लिए भी प्रधाानमन्त्री ओली ने कार्यकर्ताओं को निर्देशन दिया है ।
प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में शुक्रबार आयोजित महाधिवेशन आयोजक कमिटी बैठक को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘फाल्गुन महिना के भीतर में ही स्थानीय चुनाव होनेवाला है । सभी कमिटी को आज से ही क्रियाशील होना चाहिए । इसीतरह प्रधानमन्त्री ओली ने कोरोना महामारी से बचने के लिए और आम नागरिकों को बचाने के लिए भी पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है ।

