Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय भाषा अभियान एवं काउंसिल ऑफ वेस्ट दिल्ली आरडब्ल्यूएस की सामाजिक विषयों पर बैठक आयोजित

 

भारतीय भाषा अभियान एवं काउंसिल ऑफ वेस्ट दिल्ली आरडब्ल्यूएस की सामाजिक विषयों को लेकर बैठक आयोजित:- भारतीय भाषा अभियान (निवासी कल्याण समितियां प्रकोष्ठ) व सहयोगी संगठनों- दिल्ली मॉर्निंग वॉल्कर्स एसोसिएशन, पर्यावरण प्रहरी, आर डब्ल्यु ए वार्ड 20 एस, हिफाजत (एनजीओ), पीएलपी नेशन फर्स्ट, एक अलग पहचान, विकास पुरी वेलफेयर काउंसिल एवं समस्त सहयोगी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक विषयों पर आयोजित आनलाइन बैठक रविवार दिनांक 25 अप्रैल 2021 अपराह्न 11 बजे जूम मीट ऐप के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमें न्यायालयों में भारतीय भाषा में कामकाज की महत्ता एवं आवश्यकता पर विद्वान अधिवक्ताओं व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
सदस्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाभाअ द्वारा निर्गत संकल्प पत्र, सुझाव/अनुभव व प्रस्ताव प्रारूप पत्रों को जनजागरण हेतु अपने कार्यक्षेत्र के नागरिकों से हस्ताक्षरित कर उपयुक्त माध्यम से सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों की समीक्षा एवं योजना के साथ कोरोनावायरस जैसी भयावह महामारी से निपटने के लिए अपने सुझाव साझा किया गया।
बैठक में सर्वश्री कामेश्वर नाथ मिश्र, संजय स्वामी, राघवेन्द्र शुक्ल, अनिल देवलाल, कृष्ण कुमार शर्मा, पी के उप्पल, रमेश चौधरी, प्रहलाद सिंह, गुरदीप सिंह सेठी, अचला मनोचा, तेजिंदर सिंह सोढी, राजेंद्र बेनीवाल, राजकुमार जांगरा, रक्षपाल सिंह, जीतेन्द्र त्रिपाठी, अरुण कुमार सिंह आदि अनेकों विद्वान अधिवक्ताओं तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
समस्त देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कल्याण मंत्र के जप के साथ बैठक सम्पन्न की गई।
सादर
भारतीय भाषा अभियान/काउंसिल ऑफ वेस्ट दिल्ली आरडब्ल्यूएस/प्रर्यावरण प्रहरी व सहयोगी संगठन🙏🇮🇳🚩

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *